Monday, February 28, 2011

अनमोल


मिट्टी की सौंधी खुशबू का कोई मोल नहीं होता,
क्षण में जो मिल जाये यूँ ही वह अनमोल नहीं होता |
छोटा बिम्ब हिमालय का सूरज का तेज बताता है,
किन्तु हिमालय की चोटी को हर कोई भेद नहीं पाता |
द्रोणाचार्य धरा पर यारों देखो यहाँ वहाँ मिलता,
पर कमबख्त दुहाई देखो कोई कर्ण नहीं मिलता |
श्रेष्ठ नहीं वह जिसके उपर कोई श्रेष्ठ नहीं होता,
श्रेष्ठ वही है जिसके नीचे सर्वश्रेष्ठ पड़ा होता |

Monday, February 7, 2011

वर दे, वीणावादिनि वर दे !



वर दे, वीणावादिनि वर दे !
प्रिय स्वतंत्र-रव अमृत-मंत्र नव
        भारत में भर दे !

काट अंध-उर के बंधन-स्तर
बहा जननि, ज्योतिर्मय निर्झर;
कलुष-भेद-तम हर प्रकाश भर
        जगमग जग कर दे !

नव गति, नव लय, ताल-छंद नव
नवल कंठ, नव जलद-मन्द्ररव;
नव नभ के नव विहग-वृंद को
        नव पर, नव स्वर दे !

वर दे, वीणावादिनि वर दे।

              -सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'

Wednesday, January 26, 2011

माँ भारती को समर्पित





















धरती के ऐसे लाल कहाँ दुनिया में ऐसे मिलते हैं,
बस एक तिरंगे की खातिर सर्वश्व समर्पण करते हैं |
न कोई तिलक न कोई सुभाष दुनिया को मिल पाया है,
स्वर्श्व समर्पण करने को कोई भगत नहीं आया है |
माँ भारती तेरा अहो भाग्य ऐसे सपूत कण-कण में हैं,
दिल-ओ-जान लुटाने का जज्बा तेरे बेटे लिये नयन में हैं|
तेरा एक आँसूं काफी है दुनिया को आग लगा देगें,
कोई दामन को बस छु भर ले हम अपना शीश चढ़ा देंगें |

Monday, January 10, 2011

कसक सीने की ...

बड़े अरमान इस दिल में चाहे तुम हो या की हम,
जो शिद्दत से मिला था यार वो मुड़ जाये क्या होगा ?
मय्यसर नहीं सबको वो सारे ख्वाब वो सपने ,
कोई प्यासा नदी के सामने मर जाये क्या होगा ?
इन्ही नज़रों से ए साथी समझना सबको पड़ता है,
जो होठों से कहा जाये तो वो ज़ज्बात क्या होगा ?
जुब़ा महसूस करती है बयां आँखों से होता है ,
जो होठों से कहा जाये तो वो ज़ज्बात क्या होगा ?
लगे सीने के जख्मों पर ये दिल मायूस होता है ,
बिना बोले जो हो महसूस वो एहसास क्या होगा ?
तड़पना है सभी को इस धरा पर चाहे नर मादा ,
बिना तड़पे जो मर बैठा वो भी इंसान क्या होगा ?
बिना अंगार के ए यार कोई घर नहीं जलता ,
कोई अपना कभी अंगार बन बैठे तो क्या होगा ?

Monday, January 3, 2011

माँ भारती: कल का इंतज़ार

माँ भारती: कल का इंतज़ार: "ग़र गर्दिश में हो सितारा तो गम न कर, अपने आप पर जुल्मो-सितम न कर , कल सवेरा होगा,सूरज भी निकलेगा, कुछ न कर बस कल का इंतज़ार तो कर | जब होगा ..."

कल का इंतज़ार

ग़र गर्दिश में हो सितारा तो गम न कर,
अपने आप पर जुल्मो-सितम न कर ,
कल सवेरा होगा,सूरज भी निकलेगा,
कुछ न कर बस कल का इंतज़ार तो कर |
जब होगा कल तो जेब में सितारे होंगे,
कल के दुश्मन आज तुम्हारे सहारे होंगे,
आज ज़र्रा नहीं तो कल आफ़ताब होगा ,
ग़र आज कालिख़ है तो श्रृंगार भी होगा |

Friday, December 31, 2010

२०१० एक नज़र में

सर्व प्रथम जाते हुए वर्ष की हार्दिक विदाई और आने वाले वर्ष का हार्दिक अभिनन्दन | साल २०१० जानेवाला है लेकिन इसकी यादें हमारे ज़ेहन में आने वाले कई वर्ष तक रहेगी जिसकी बहुत सारी वजहें हैं | २०१० बहुत मायनों में यादगार रहेगा, कुछ उपलब्धियों को लेकर और कुछ दुर्घटनाओं को लेकर, चाहे हम सम्पूर्ण जगत की बात करें या फिर भारतवर्ष की | २०१० की शुरुआत शुक्रवार से हुई अर्थात साल २०१० का पहला दिन शुक्रवार था, संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे जैव विविधताओं और युवाओं का वर्ष घोषित किया |

वर्ष २०१० का पहला दिन यूरोपियन यूनियन के लिये बहुत खास था इस दिन स्पेन ने इसकी बागडोर स्वेडेन के हाथों से ली तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक वोलीबाल मैच के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने तक़रीबन ९४ लोगों की इहलीला समाप्त कर दी और करीब १०० लोगों को घायल कर दिया | दूसरी तरफ भारत में जनवरी का महीना खासकर उत्तरप्रदेश में यह महीना यातायात हादसों का महीना रहा | इस महीने अकेले उत्तेर्प्रदेश में ६ रेल दुर्घटनाएँ हुईं | इन सब चीजों के अलावा अगर हम उपलब्धियों की बात करें तो विश्व की सबसे ऊँची मानव निर्मित संरचना भी इसी महीने बन कर तैयार हुई " बुर्ज खलीफा " दुबई में ४ जनवरी को मानव द्वारा देखे गये इस सपने को हकीकत का अमली जामा पहनाया गया | साल २०१० के जनवरी के महीने में एक बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा को लोगों ने देखा जो शायद अब तक का सबसे बड़ा प्राकृतिक हादसा था वो था भूकंप जो पोर्ट ऑफ़ स्पेन के हैती शहर में आया और जिसने इस पूरे शहर को ही बर्बाद कर दिया | १२ जनवरी को आये इस भूकंप ने २३०,००० जाने ली और पोर्ट ऑफ़ स्पेन की राजधानी को नैस्तैनाबुद कर दिया | इसी महीने २५ तारीख को एथिओपेअन विमान सेवा का एक विमान मेदीतेरनियन सागर के उपर से गुजरते वक़्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस विमान में सफ़र कर रहे ९० लोग काल के गाल में समा गये | फ़रवरी का महीना भी हादसों,आयोजनों और दुर्घटनाओं का मिला जुला महीना था | इस महीने सर्दिओं के ओलंपिक खेल का आयोजन कनाडा के वैंकुवर शहर में आयोजित किया गया अब अगला सर्दियों का ओलंपिक २०१४ में किया जायेगा | मूर्तियों की एक प्रदर्शनी लन्दन में ३ फरवरी को आयोजित की गयी जिसमें ल'होममे कुई मर्चे   जिसे अल्बेरतो गिअकोमेत्ति ने बनाया था १०३.७ मिलिओन यूअस डॉलर में बेचा गया जो अपने आप में एक कृतिमान है | २७ फ़रवरी को फिर लोगों ने प्रकृति का तांडव देखा चिली में इस दिन ८.८ तीव्रता का भूकंप आया जिसकी वजह से प्रशांत महासागर में सुनामी आ गयी और जिसने तक़रीबन ५०० लोगों की जिंदगी ख़तम कर दी, इस भूकंप की तीव्रता अब तक हुए सारे भूकंप से ज्यादा थी | भारत के दृष्टिकोण से भी यह महीना कुछ खुशनुमा नहीं रहा इसी महीने चर्चित जर्मन बेकरी धमाका हुआ जिसमें १७ लोग मारे गए और करीब ६० लोग घायल हुए | इस विस्फोट में लस्कर-ए-तोयबा और इंडियन मुजाहिदीन का हाथ माना गया और अमरीकी-पाकिस्तानी आतंकवादी डेविड हडली को मुख्य अभियुक्त बनाया गया | १६ मार्च को उगांडा के एक मकबरे को आग लगा कर बर्बाद कर दिया गया ये उगांडा का एकमात्र ऐसी कृति थी जिसका शुमार विश्व की सांस्कृतिक धरोहर में था | मार्च का महीना भारत के लिये खट्टा और मीठा दोनों था | हैदराबाद में इंडियन नेवी के एक प्रदर्शन में हुए हादसे की वजह से ३ लोग मारे गए तो प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश में एक मंदिर में मचे भगदड़ के कारण ६० लोगों को जान गवाना पड़ा | इसी महीने सोमालिया के समुद्री लूटेरों ने ८ भारतीय मालवाहक जहाज़ को अगवा कर लिया गया जो इतिहास में इस तरह का सबसे बड़ा हादसा था | इन ८ जहाजों में करीब १२० नाविक मौजूद थे | अप्रैल महीने के १० तारीख को पचिमोत्तर रूस में हुए विमान हादसे में पोलैंड के राष्ट्रपति लेक केज़ियांसकी समेत ९६ लोगों की मृत्यु हो गयी | इसके ठीक ३ दिन बाद यानि १३ तारीख को चीन में फिर भूकंप ने अपना तांडव दिखाया और २००० लोग मौत के मूंह में समा गए, इसी हादसे में १०००० लोग जख्मी हो गए | एक दिन बाद ही आयरलैंड में ज्वालामुखी से राख के निष्पादन की वजह से सम्पूर्ण विश्व की हवाई यातायात अस्त-व्यस्त हो गयी | भारत के लिहाज़ से ये महीना याद रखने वाला था क्योंकि ६-१४ वर्ष की आयू के सभी बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का कानून बनाया गया | ठीक इसी दिन यानि १ अप्रैल को ही भारत ने अपनी जनगणना का कार्यक्रम शुरू किया | लेकिन फिर से हादसों का सिलसिला शुरु हो गया, ३ अप्रैल को उड़ीसा के कोरापुट में और फिर ६ अप्रैल को दंतेवाडा में लोगों ने नक्सली तांडव देखा और निशाने पर थे पोलिसे बल | दंतेवाडा का कांड तो अपनी तरह का अब तक का सबसे बड़ा कांड था | इस घटना में करीब ७० जवान मारे गए | १५ अप्रैल को भारत ने जी.एस.अल.वी. युक्त अपना पहला सेटेलाईट छोड़ा जो विफल हो गया | मई महीने की शुरुआत ग्रीस के आर्थिक संकट से हुई जिसकी आगाज़ अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही हो गयी थी | २ मई को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और यूरोज़ोन ने ग्रीस को ११० बिलिओन यूरो का बेलआउट पैकेज दिया | न्यू योर्क शहर में ४ मई को चित्रों की एक प्रदर्शनी लगी जिसमें नयूड,ग्रीन लीव्स,और बस्ट को १०६.५ मिलिओन अमेरिकी डॉलर में बेचा गया, ये तीनों पाब्लो पिकासो की कृति थी | ये राशी अपने आप में एक कृतिमान   है | मई १२ को लीबिया में त्रिपोली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान हादसा हुआ जिसमें करीब १०० लोगों की मौत हो गयी | ६ मई को मुंबई हमले में एक मात्र जिन्दा पकडे गए आतंकवादी अजमल कसाब को मौत की सजा सुना दी गयी | १९ मई को लैला साइक्लोन की वजह से तमिलनाडु में करीब १०००० लोग प्रभावित हुए | मई २२ को मंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की उड़ान ८१२ दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें १५८ लोग मारे गए | २८ मई को एक और रेल दुर्घटना हुई जिसमें ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पटरी से नीचे उतर गयी इस हादसे में २५ लोग मारे गए और १५० लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए | फूटबाल के महाकुम्भ फीफा २०१० का आयोजन साउथ अफ्रीका में २१ जून से लेकर २१ जुलाई तक किया गया जिसका विजेता स्पेन था | भारत में इस महीने यानी जून के ७ तारीख को भोपाल उच्य नयायालय का ऐतिहासिक फैसला आया जिसमें भोपाल गैस कांड के ८ अभियुक्तों को सजा सुनायी गयी, हादसे के २५ साल बाद, भारतीय नयायालय को शत-शत नमन | जुलाई की पहली तारीख को बेल्जियम ने यूरोपियन युनिओन की अध्यक्षता संभाली, पहले इस पद पर स्पेन था | विकिलेअक्स ने २५ जुलाई को अफगानिस्तान  की लडाई में अमेरिकेन जवाबदेही पर ९०००० आंतरिक दस्तावेज़ सार्वजनिक कर दिए | इसी महीने भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक भारतीय अधिकारी माधुरी गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया | विश्व स्वाश्थ्य संगठन ने १० अगस्त को H1N1 इन्फ़्लुएन्ज़ा महामारी की चेतावनी पूरे विश्व को दे दी | २९ सितम्बर को भारत सरकार ने राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिये नंदन नीलकेनी की अध्यक्षता में अभियान शुरू किया, सरकार का कहना है की इससे फर्जीवाड़े पर नियंत्रण किया जा सकेगा | अंतर्राष्टीय मुद्रा कोष की पुनःसंरचना पर G-20 समूह के वित्तमंत्री की बैठक में यह निर्णय लिया गया की विकासशील देशों को ६ फीसदी का अतिरिक्त मत का अधिकार दिया जाये | भारत ने इस महीने राष्ट्रमंडल खेलों का आयोज़न किया जो ३-१४ अक्टूबर तक दिल्ली में था | इस आयोज़न में भारत का प्रदर्शन काफी संतोषजनक रहा | ११-१२ नवम्बर को सओल चीन में G -२० सम्मलेन आयोजित किया गया और ठीक अगले ही दिन यानी १३ नवम्बर को बर्मा की राजनेत्री अंग संग सुकी को रिहा कर दिया गया | २२ नवम्बर को जल महोत्सव की दौरान कम्बोडिया में हुई भगदड़ में तक़रीबन ३४७ लोगों की मौत हो गयी | २९ नवम्बर से १० दिसम्बर तक मेक्सिको में संयुक्त राष्ट्र संघ की जलवायु परिवर्तन पर बैठक रखी गयी | भारत की सुंदरी ने काफी दिनों की बाद फिर परचम लहराया बंगलौर की सुंदरी निकोल फ़रिया ने वियतनाम में आयोजित सौन्दर्य प्रतिस्प्रधा में मिस अर्थ का ख़िताब जीता | ये प्रतियोगिता ५ दिसम्बर को आयोजित की गयी थी |

अंत  में आप सभी पढनेवाले को नव वर्ष की हार्दिक बधाई, आपका नया वर्ष सफल सुखद और मंगलमय हो |
 

Monday, December 27, 2010

कुछ बिखरी कवितायें ...

प्रथम सर्ग -


धरा यह हो गयी ग़मगीन पापों के थपेड़ों से 
गगन अब नम नहीं होता हरे जख्मों को खाकर भी | 
ये मंज़र देख सूरज हर तरफ है आग बरसाता 
मुकुट धरती का मारे शर्म के पानी हुआ जाता ||


दूसरा सर्ग -


जिगर में दो हवा इतनी की बस ये आग हो जाये 
नज़र के सामने जो भी पड़े वो खाक हो जाये | 
भरो बारूद सीने में, नज़र में मौत का मंज़र 
प्रलय की बाहँ मांगे आज सृष्टि का समंदर ||


तीसरा सर्ग -


दुनिया में मेरे दोस्त कुछ मुश्किल नहीं होता | 
जिगर में हो अगर हिम्मत तो ठोकर में जहां होगा | 
कभी खुद को खुदा, सबसे जुदा मान कर देखो | 
कोई भी काम हो कमबख्त कुछ मुश्किल नहीं होगा |


चौथा सर्ग -



"नज़र वीरान हो तो क्यों जुबां खामोश होती है
पतझड़ गुजरने पर ही क्यों बरसात आती है
गुजरता वक़्त ही मेरे जख्म क्यों हर बार भरता है
मोहब्बत दिल से बोलो क्या कभी हर बार होता है
इन बातों का बोलो आज कुछ मतलब निकलता है
कुशल तैराक मेरे दोस्त किनारे पर ही मरता है"

पांचवां सर्ग -

"दिल गया, दौलत गई, जज्बात भी जब मर गये
होश आया, दिल भी संभला , दिन भी यूँ कटने लगे
तब अचानक याद आया कुछ भूल आया में वहां
में वही, दिल भी वही पर अब वो जज्बात कहाँ "

छठा सर्ग -

ज़िन्दगी उगता सवेरा, ज़िन्दगी एक शाम है |
ज़िन्दगी असह्य पीड़ा सहने का ही नाम है ||
चंद लम्हों की ख़ुशी फिर गम का ये सैलाब है |
फिर भी जीने को यहाँ हर कोई बेताब है ||

सातवां सर्ग -

टूटा पत्ता शाख का बोलो कहाँ टिक पता है,
चल रही मलय के साथ वो कही उड़ जाता है |
अपनी मिटटी से उखड़ा मुश्किल से फिर लग पता है ,
दिल भी समझा, देश भी पर फिर भी ये हो जाता है |
मर गये तो मेरी किस्मत, जी गये हरियाली उनकी ,
माँ की छोटी गोद में बच्चा कहाँ सुख पाता है |



Sunday, December 26, 2010

सखी सैयां तो खूब ही कमात है महंगाई डायन...

बिना प्याज के मुख्य भोजन कभी सोचा जा सकता है ? सोच कर देखिये ...नहीं न ,ये तो वही बात हो गयी की बिना तडके की दाल | खैर बात जो भी हो अभी की ताज़ा हालात ये है की प्याज की कीमत आसमान छु रही है | ८०-१०० रुपये किलो प्याज,३०० रुपये किलो लहसन या यूँ कह ले की आम आदमी की मजबूरी का एक और तमाशा |
कल तक हमारा देश अपने पडोशी मुल्कों में प्याज का निर्यात कर रहा था,इस सूची में पाकिस्तान भी है और वो भी काफी सस्ती कीमत पर और आज ये आलम है की इस देश की रसोई से प्याज बाहर हो गया है | इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ हमारी मौजूदा सरकार है, यह सरकार बिना किसी निती के चल रही है और खमयाज़ा जनसाधारण को भुगतना पर रहा है | प्याज की ही बात नहीं बाकि भी मुद्दों पर सरकार का यही हाल है | इस सरकार के पास महंगाई को नियंत्रित करने की कोई तकनीकी नहीं है| २ दिन पहले महंगाई दर १२.१३ फीसदी की थी | यह सरकार सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल साबित हो रही है |
                                                जब हम प्याज की बात कर रहें हैं तो उस पर ही रहें तो ज्यादा बेहतर है | इस प्याज की इस देश के राजनितिक गलियारे में काफी एहमियत है और ये मैं नहीं इतिहास बोलता है | खाने में प्याज की एहमियत और इसकी औसधीय गुण के अलावा इसने भारतीय राजनीति में हमेशा अहम् किरदार निभाया है | १९८० में जनता पार्टी को इसी प्याज की वजह से हार का सामना करना पड़ा था | भारतीय जनता पार्टी की काफी कद्दावर नेता हैं सुषमा स्वराज शायद सभी उनको जानते होंगे, १९८० में दिल्ली के चुनाव में इसी प्याज ने उन्हें हार का मुख दिखाया था, उस वक़्त सब्जियों की कीमत में ६०० फीसदी की उछाल दर्ज की गयी थी | भैरो सिंह शेखावत को राजस्थान में इसी प्याज की वजह से मुहं की खानी पड़ी थी |
                                                पहले तेल की बढ़ी हुई कीमत फिर दूध के बढे हुए दाम और अब सब्जियों की बढ़ी हुई कीमत ने मध्यमवर्ग की कमर ही तोड़ दी है, निम्नवर्ग तो पहले से ही त्राहिमाम है | अगर तुरंत ही इस बढती हुई महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो बहुत मुमकिन है की मनमोहन सिंह की सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी | क्योंकि ये आम आदमी से जुड़ा मुद्दा है, आम आदमी की आंसू से जुड़ा मुद्दा है और आम आदमी की क्या एहमियत है ये तो सारे राजनितिक दल जानते हैं, शायद मनमोहन सिंह जी भी इस बात से वाकिफ हों |


एक बार इस सूची को अवश्य पढ़ें ...

कांग्रेस के राज़ में हुये घोटालों की पूरी सूची :-

१.बीमा घोटाला
२.टेलिकॉम घोटाला (सुख राम)
३.HDW सबमरीन घोटाला
४.बिटुमेन घोटाला
५.तांसी ज़मीन घोटाला
६.सिकुरिटी घोटाला
७.JMM सांसद की खरीद का घोटाला
८.संत किट्स केस
९.यूरिया घोटाला
१०.CRB घोटाला
११.अनंतनाग ट्रांसपोर्ट घोटाला
१२.१९७१ नागरवाला घोटाला
१३.चारा घोटाला
१४.चुरहट लोटरी घोटाला
१५.बोफोर्स घोटाला (१९९०)
१६.अनिमल हसबेंडरी केस (१९९०)
१७.बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज घोटाला
१८.हवाला घोटाला (१९९३)
१९.बंगलोर-मैसूर कोर्रिडोर (१९९५)
२०.सुख राम घोटाला (१९९६)
२१.बिहार का चारा घोटाला (१९९६)
२२.केरला SNC लवलीन पॉवर घोटाला(९७)
२३.होम ट्रेड
२४.केतन पारेख घोटाला,
२५.बराक मिसाइल डील घोटाला,
२६.तहेलका घोटाला (२००१)
२७.UTI घोटाला
२८.ताज कोर्रिडोर केस (२००२–२००३)
२९.तेलगी  घोटाला(२००३)
३०.DSQ सॉफ्टवेर घोटाला
३१.IPO घोटाला - कर्वी
३२.खाना के बदले तेल कार्यक्रम घोटाला  (नटवर) (०५)
३३.मानव तस्करी घोटाला  (बाबुभाई  कटारा)
३४.वोट के लिये नोट का घोटाला
३५.सत्यम घोटाला
३६.2G स्पेक्ट्रम घोटाला - २००८
३७.मधु कोड़ा- ४००० करोड
३८.नरेगा  घोटाला
३९.CWG घोटाला
४०.आदर्श सोसाइटी घोटाला