Friday, December 31, 2010

२०१० एक नज़र में

सर्व प्रथम जाते हुए वर्ष की हार्दिक विदाई और आने वाले वर्ष का हार्दिक अभिनन्दन | साल २०१० जानेवाला है लेकिन इसकी यादें हमारे ज़ेहन में आने वाले कई वर्ष तक रहेगी जिसकी बहुत सारी वजहें हैं | २०१० बहुत मायनों में यादगार रहेगा, कुछ उपलब्धियों को लेकर और कुछ दुर्घटनाओं को लेकर, चाहे हम सम्पूर्ण जगत की बात करें या फिर भारतवर्ष की | २०१० की शुरुआत शुक्रवार से हुई अर्थात साल २०१० का पहला दिन शुक्रवार था, संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे जैव विविधताओं और युवाओं का वर्ष घोषित किया |

वर्ष २०१० का पहला दिन यूरोपियन यूनियन के लिये बहुत खास था इस दिन स्पेन ने इसकी बागडोर स्वेडेन के हाथों से ली तो दूसरी तरफ पाकिस्तान में एक वोलीबाल मैच के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने तक़रीबन ९४ लोगों की इहलीला समाप्त कर दी और करीब १०० लोगों को घायल कर दिया | दूसरी तरफ भारत में जनवरी का महीना खासकर उत्तरप्रदेश में यह महीना यातायात हादसों का महीना रहा | इस महीने अकेले उत्तेर्प्रदेश में ६ रेल दुर्घटनाएँ हुईं | इन सब चीजों के अलावा अगर हम उपलब्धियों की बात करें तो विश्व की सबसे ऊँची मानव निर्मित संरचना भी इसी महीने बन कर तैयार हुई " बुर्ज खलीफा " दुबई में ४ जनवरी को मानव द्वारा देखे गये इस सपने को हकीकत का अमली जामा पहनाया गया | साल २०१० के जनवरी के महीने में एक बहुत बड़ी प्राकृतिक आपदा को लोगों ने देखा जो शायद अब तक का सबसे बड़ा प्राकृतिक हादसा था वो था भूकंप जो पोर्ट ऑफ़ स्पेन के हैती शहर में आया और जिसने इस पूरे शहर को ही बर्बाद कर दिया | १२ जनवरी को आये इस भूकंप ने २३०,००० जाने ली और पोर्ट ऑफ़ स्पेन की राजधानी को नैस्तैनाबुद कर दिया | इसी महीने २५ तारीख को एथिओपेअन विमान सेवा का एक विमान मेदीतेरनियन सागर के उपर से गुजरते वक़्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस विमान में सफ़र कर रहे ९० लोग काल के गाल में समा गये | फ़रवरी का महीना भी हादसों,आयोजनों और दुर्घटनाओं का मिला जुला महीना था | इस महीने सर्दिओं के ओलंपिक खेल का आयोजन कनाडा के वैंकुवर शहर में आयोजित किया गया अब अगला सर्दियों का ओलंपिक २०१४ में किया जायेगा | मूर्तियों की एक प्रदर्शनी लन्दन में ३ फरवरी को आयोजित की गयी जिसमें ल'होममे कुई मर्चे   जिसे अल्बेरतो गिअकोमेत्ति ने बनाया था १०३.७ मिलिओन यूअस डॉलर में बेचा गया जो अपने आप में एक कृतिमान है | २७ फ़रवरी को फिर लोगों ने प्रकृति का तांडव देखा चिली में इस दिन ८.८ तीव्रता का भूकंप आया जिसकी वजह से प्रशांत महासागर में सुनामी आ गयी और जिसने तक़रीबन ५०० लोगों की जिंदगी ख़तम कर दी, इस भूकंप की तीव्रता अब तक हुए सारे भूकंप से ज्यादा थी | भारत के दृष्टिकोण से भी यह महीना कुछ खुशनुमा नहीं रहा इसी महीने चर्चित जर्मन बेकरी धमाका हुआ जिसमें १७ लोग मारे गए और करीब ६० लोग घायल हुए | इस विस्फोट में लस्कर-ए-तोयबा और इंडियन मुजाहिदीन का हाथ माना गया और अमरीकी-पाकिस्तानी आतंकवादी डेविड हडली को मुख्य अभियुक्त बनाया गया | १६ मार्च को उगांडा के एक मकबरे को आग लगा कर बर्बाद कर दिया गया ये उगांडा का एकमात्र ऐसी कृति थी जिसका शुमार विश्व की सांस्कृतिक धरोहर में था | मार्च का महीना भारत के लिये खट्टा और मीठा दोनों था | हैदराबाद में इंडियन नेवी के एक प्रदर्शन में हुए हादसे की वजह से ३ लोग मारे गए तो प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश में एक मंदिर में मचे भगदड़ के कारण ६० लोगों को जान गवाना पड़ा | इसी महीने सोमालिया के समुद्री लूटेरों ने ८ भारतीय मालवाहक जहाज़ को अगवा कर लिया गया जो इतिहास में इस तरह का सबसे बड़ा हादसा था | इन ८ जहाजों में करीब १२० नाविक मौजूद थे | अप्रैल महीने के १० तारीख को पचिमोत्तर रूस में हुए विमान हादसे में पोलैंड के राष्ट्रपति लेक केज़ियांसकी समेत ९६ लोगों की मृत्यु हो गयी | इसके ठीक ३ दिन बाद यानि १३ तारीख को चीन में फिर भूकंप ने अपना तांडव दिखाया और २००० लोग मौत के मूंह में समा गए, इसी हादसे में १०००० लोग जख्मी हो गए | एक दिन बाद ही आयरलैंड में ज्वालामुखी से राख के निष्पादन की वजह से सम्पूर्ण विश्व की हवाई यातायात अस्त-व्यस्त हो गयी | भारत के लिहाज़ से ये महीना याद रखने वाला था क्योंकि ६-१४ वर्ष की आयू के सभी बच्चों के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का कानून बनाया गया | ठीक इसी दिन यानि १ अप्रैल को ही भारत ने अपनी जनगणना का कार्यक्रम शुरू किया | लेकिन फिर से हादसों का सिलसिला शुरु हो गया, ३ अप्रैल को उड़ीसा के कोरापुट में और फिर ६ अप्रैल को दंतेवाडा में लोगों ने नक्सली तांडव देखा और निशाने पर थे पोलिसे बल | दंतेवाडा का कांड तो अपनी तरह का अब तक का सबसे बड़ा कांड था | इस घटना में करीब ७० जवान मारे गए | १५ अप्रैल को भारत ने जी.एस.अल.वी. युक्त अपना पहला सेटेलाईट छोड़ा जो विफल हो गया | मई महीने की शुरुआत ग्रीस के आर्थिक संकट से हुई जिसकी आगाज़ अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही हो गयी थी | २ मई को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और यूरोज़ोन ने ग्रीस को ११० बिलिओन यूरो का बेलआउट पैकेज दिया | न्यू योर्क शहर में ४ मई को चित्रों की एक प्रदर्शनी लगी जिसमें नयूड,ग्रीन लीव्स,और बस्ट को १०६.५ मिलिओन अमेरिकी डॉलर में बेचा गया, ये तीनों पाब्लो पिकासो की कृति थी | ये राशी अपने आप में एक कृतिमान   है | मई १२ को लीबिया में त्रिपोली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान हादसा हुआ जिसमें करीब १०० लोगों की मौत हो गयी | ६ मई को मुंबई हमले में एक मात्र जिन्दा पकडे गए आतंकवादी अजमल कसाब को मौत की सजा सुना दी गयी | १९ मई को लैला साइक्लोन की वजह से तमिलनाडु में करीब १०००० लोग प्रभावित हुए | मई २२ को मंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की उड़ान ८१२ दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें १५८ लोग मारे गए | २८ मई को एक और रेल दुर्घटना हुई जिसमें ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पटरी से नीचे उतर गयी इस हादसे में २५ लोग मारे गए और १५० लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए | फूटबाल के महाकुम्भ फीफा २०१० का आयोजन साउथ अफ्रीका में २१ जून से लेकर २१ जुलाई तक किया गया जिसका विजेता स्पेन था | भारत में इस महीने यानी जून के ७ तारीख को भोपाल उच्य नयायालय का ऐतिहासिक फैसला आया जिसमें भोपाल गैस कांड के ८ अभियुक्तों को सजा सुनायी गयी, हादसे के २५ साल बाद, भारतीय नयायालय को शत-शत नमन | जुलाई की पहली तारीख को बेल्जियम ने यूरोपियन युनिओन की अध्यक्षता संभाली, पहले इस पद पर स्पेन था | विकिलेअक्स ने २५ जुलाई को अफगानिस्तान  की लडाई में अमेरिकेन जवाबदेही पर ९०००० आंतरिक दस्तावेज़ सार्वजनिक कर दिए | इसी महीने भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में एक भारतीय अधिकारी माधुरी गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया | विश्व स्वाश्थ्य संगठन ने १० अगस्त को H1N1 इन्फ़्लुएन्ज़ा महामारी की चेतावनी पूरे विश्व को दे दी | २९ सितम्बर को भारत सरकार ने राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिये नंदन नीलकेनी की अध्यक्षता में अभियान शुरू किया, सरकार का कहना है की इससे फर्जीवाड़े पर नियंत्रण किया जा सकेगा | अंतर्राष्टीय मुद्रा कोष की पुनःसंरचना पर G-20 समूह के वित्तमंत्री की बैठक में यह निर्णय लिया गया की विकासशील देशों को ६ फीसदी का अतिरिक्त मत का अधिकार दिया जाये | भारत ने इस महीने राष्ट्रमंडल खेलों का आयोज़न किया जो ३-१४ अक्टूबर तक दिल्ली में था | इस आयोज़न में भारत का प्रदर्शन काफी संतोषजनक रहा | ११-१२ नवम्बर को सओल चीन में G -२० सम्मलेन आयोजित किया गया और ठीक अगले ही दिन यानी १३ नवम्बर को बर्मा की राजनेत्री अंग संग सुकी को रिहा कर दिया गया | २२ नवम्बर को जल महोत्सव की दौरान कम्बोडिया में हुई भगदड़ में तक़रीबन ३४७ लोगों की मौत हो गयी | २९ नवम्बर से १० दिसम्बर तक मेक्सिको में संयुक्त राष्ट्र संघ की जलवायु परिवर्तन पर बैठक रखी गयी | भारत की सुंदरी ने काफी दिनों की बाद फिर परचम लहराया बंगलौर की सुंदरी निकोल फ़रिया ने वियतनाम में आयोजित सौन्दर्य प्रतिस्प्रधा में मिस अर्थ का ख़िताब जीता | ये प्रतियोगिता ५ दिसम्बर को आयोजित की गयी थी |

अंत  में आप सभी पढनेवाले को नव वर्ष की हार्दिक बधाई, आपका नया वर्ष सफल सुखद और मंगलमय हो |
 

1 comment:

  1. नववर्ष पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई ....नया वर्ष उज्जवल और मंगलमय हो ....

    ReplyDelete